राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 - महिलाओं को 10 अगस्त से मिलेंगे स्मार्ट फोन, 3 साल तक फ्री इंटरनेट |Rajasthan Free Mobile Scheme 2023 - Women to Receive Smartphones from August 10, Free Internet for 3 Years

Govt Schemes
Post Image
Jobkapitara.com पर आप सभी सम्मानित सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 🙏

राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना 2023 | Rajasthan Free Mobile Scheme 2023

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने शुरू की हुई फ्री मोबाइल फ़ोन योजना, जिसका नाम मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य में महिलाओं को ऑनलाइन जोड़ना और उन्हें शिक्षित करना है। आजकल के समय में आप किसी भी तरह की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं के पास मोबाइल फ़ोन न होने या इंटरनेट की कमी के कारण महिलाएँ आज भी कुछ पीछे रह गई हैं। लेकिन राजस्थान सरकार ने मुफ्त मोबाइल योजना 2023 की शुरुआत की है, जिससे महिलाओं को फ्री में इंटरनेट और मोबाइल दिए जाएंगे। इससे महिलाएं ऑनलाइन से जुड़कर विभिन्न प्रकार के रोजगार के बारे में सीख सकेंगी और ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।

Scheme Name Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023
Launched by Chief Minister Ashok Gehlot
Name of State Rajasthan
Beneficiaries State Woman
Benefits Govt. Provide the Smart Phone
Yojana Start Date 10th August 2023
Application Mode Online / Offline Mode

 

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के अंतर्गत, चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी का उपलब्ध कराने के लिए 10 अगस्त से शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना: पात्रता | Rajasthan Free Mobile Scheme 2023 Eligibility 

  1. सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राएं।
  2. सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों (महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक) में अध्यनरत छात्राएं।
  3. विधवा या एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं।
  4. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के तहत 100 दिवस वर्ष (2022-2023) पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
  5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के तहत 50 दिवस वर्ष (2022-2023) पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
  6. आवेदक की मूल निवासी होनी चाहिए और वह राजस्थान में निवास करती हो।
  7. चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया।
  8. लाभार्थी की सूची डिपार्टमेंट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन (DoIT&C) द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई सूची में किसी पात्र लाभार्थी का नाम नहीं होने पर, उन्हें राजस्थान संपर्क 181 पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Rajasthan Free Mobile Scheme 2023 Documents Required

  1. आधार कार्ड
  2. जन आधार कार्ड
  3. राशन कार्ड
  4. SSO ID
  5. मोबाइल नंबर
  6. चिरंजीवी कार्ड

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लाभ |  Rajasthan Free Mobile Scheme 2023 Benifits

राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना से निम्नलिखित फायदे होंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

  1. महिलाओं को निशुल्क मोबाइल फ़ोन प्रदान किया जाएगा।
  2. यह मोबाइल स्क्रीन टच यानि स्मार्टफोन होगा।
  3. मोबाइल के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
  4. महिलाओं को मोबाइल में 3 साल तक नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाएगी।

इन सभी लाभों को इस योजना के अंतर्गत प्राप्त किया जा सकेगा।

2023 मुफ्त मोबाइल योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण | How to apply for Rajasthan Free Mobile Scheme 2023

इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत आपको केवल ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा। आवेदन करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. आपको अपने जिले और ब्लॉक स्तर पर आयोजित शिविर में जाना होगा।
  2. वहां, आपको इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत आवेदन करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को आपकी आवश्यक जानकारी देनी होगी।
  3. आधिकारिक व्यक्ति द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जाएगी।
  4. आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पूछी जाएगी।
  5. आपका आवेदन फॉर्म शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा भरा जाएगा।
  6. आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आपको एक राशि दी जाएगी जो आपको सुरक्षित रखनी होगी।
  7. इस तरीके से, आपकी इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana Official Website Digitalsakhi

Latest News

Quick Links

Join Telegram Join WhatsApp