Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 शुरू

Govt Schemes
Post Image
Jobkapitara.com पर आप सभी सम्मानित सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 🙏

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत राजस्थान में महिलओं को स्मार्टफ़ोन मोबाइल का नि:शुल्क वितरण होगा | सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 का राजस्थान सरकार द्वारा 18 दिसंबर 2022 से फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ किया जा सकता है जिससे 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को फ्री मोबाइल मिलने का सपना पूरा हो सकेगा |

श्री अशोक गहलोत माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान द्वारा बजट भाषण 2022-23 में कहा गया था कि  114 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं पात्र परिवार को घर बैठे सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की दृष्टि से मै, ‘मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना‘ प्रारम्भ करना प्रस्तावित करता हूँ। इसके तहत लगभग 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को तीन वर्ष की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिये जाने की घोषणा करता हूँ। इससे सभी तरह की सेवायें प्राप्त करने के साथ-साथ शिकायतों के त्वरित निस्तारण की सुविधा भी मिल सकेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here

स्मार्टफोन मोबाइल में क्या होगा?

सरकार ने राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने का लक्ष्य तय किया। इसके लिए सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। महिलाओं को दिए जाने वाले स्मार्टफोन मोबाइल नोकिया, सैमसंग और जियों कंपनी के होंगे। एक फोन की कीमत लगभग नौ हजार रुपये है। मोबाइल फोन की खासियत ये होगी कि इसमें सरकारी सिम पहले से ही एक्टिवेट होगा। जिसमें तीन साल के लिए फ्री इंटरनेट और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा होगी। इन मोबाइल में दूसरा सिम नहीं चल सकेगा। उसका स्लॉट पहले से ही बंद रहेगा।
 
Browse Type Smartphones
SIM Type Dual Sim
Hybrid Sim Slot No
Touchscreen Yes
OTG Compatible Yes
Display Size 5.5 Inch
Operating System Android 11
Processor Speed 1.82 GHz
Operating Frequency 2G, 3G, 4G
Internal Storage 32 GB
RAM 3 GB
Expandable Storage 128 GB
Supported Memory Card Type MicroSD
Camera Available Yes
Primary Camera 13MP
Secondary Camera 5MP Front Camera
Network Type 4G, 3G, 2G
Internet Connectivity 4G, 3G, EDGE, GPRS, Wi-Fi
Bluetooth Support Yes
Wi-Fi Yes
USB Connectivity Yes
SIM Size Nano Sim
Battery Capacity 5000 MAh
Mobile Price RS 9000 to 9500

नोट - Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022  या Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के लिये महिलाओ को कोई भी आवेदन ऑनलाइन नही करना है उन्हें सिर्फ और सिर्फ चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना है |
 
किन महिलाओं को मिलेगी स्मार्टफोन? 
 
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत  चिरंजीवी योजना से जुड़े जनआधार कार्ड धारक परिवार की महिला मुखिया को ही फ्री मोबाइल फोन दिया जायेगा । प्रदेश में ऐसी महिलाओं की संख्या 1.35 करोड़ है, लेकिन जिन परिवारों का नाम चिरंजीवी योजना में जुड़ा हुआ है, सिर्फ उन्हीं परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए महिला का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा आधार कार्ड से मोबाइल नंबर भी जुड़ा होना चाहिए।  
 
कैसे होगा मोबाइल फोन का वितरण?

महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण करने के लिए सरकार ने पूरी योजना तैयार कर ली है। मोबाइल वितरण के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाये जाएंगे। मोबाइल बांटने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए इन्हें पहले से ट्रेनिंग दे दी गई। इसके आलावा मोबाइल वितरण कैंपों में बीएसएलएल, जियो और एयरटेल के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे, जो महिला लाभार्थी को मोबाइल के साथ सिम एक्टिवेट करके देंगे और मौके पर ही दस्तावेजों का ऑनलाइन वैरिफिकेश करेंगे।  स्मार्टफ़ोन के लिए लगने वाले शिविर में राजिविका की प्रशिक्षित डिजिटल सखियाँ उपस्थित रहेंगी और सभी स्मार्टफ़ोन मिलने वाले परिवारों का मार्गदर्शन कर आवश्यकतानुसार स्मार्टफ़ोन पर उन्हें प्रशिक्षित भी करेंगी |सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं महिला लाभार्थी को मोबाइल वितरण कैंपों में लाने का काम करेंगी। उन्हें मोबाइल में सरकारी योजनाओं के लिए इस्तेमाल की ट्रेनिंग देंगी। साथ ही मोबाइल में मौजूद सरकारी एप्स का इस्तेमाल कैसे करें इस बारे में भी बताएंगी। 
 

मोबाइल के साथ क्या नहीं कर सकेंगे?  
 
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत मिले मोबाइल को अन्य किसी को भी बेचा नही जा सकता है इसके लिये इन मोबाइल में वही सिम चलेगी जो सरकार द्वारा दी जा रही है इसमे दूसरी सिम का स्लॉट लॉक आयेगा तथा इस मोबाइल का उपयोग महिला लाभार्थी या उसका परिवार ही कर सकेगा।
 
कब तक चलेगी योजना?

गहलोत सरकार की फ्री स्मार्टफोन योजना तीन साल तक चलेगी। सरकार ने प्रदेश की 1.35 करोड़ महिलाओं को मोबाइल देने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 12 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए 3500 करोड़ का बजट रखा है। स्मार्टफोन देने वाली वाली कंपनियों को भी तीन साल में किस्तों में पैसा दिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि चुनाव से पहले सभी महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण कर दिया जाए। 
 
 
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 में पात्रता चेक करने की प्रक्रिया -
 
  1. आप ये सुनिश्चित कर लेवे कि आपके जन आधार कार्ड में महिला मुखिया है |
  2. आपको अब चिरंजीवी योजना की Official Website पर जाना होगा।
  3. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाएगा।
  4. वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  5. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज Open होकर आ जाएगा।
  6. इस पेज पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करके Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  7. जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8. यदि आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो इसका मतलब है कि आप Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत पात्र है और आपको फ्री में मोबाइल मिलेगा |
नोट - Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022  या Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के लिये महिलाओ को कोई भी आवेदन ऑनलाइन नही करना है उन्हें सिर्फ और सिर्फ चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना है |
 
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022  या Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक निचे दिये गये है -
 

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 Rajasthan Free Mobile Yojana 2022

Important Links

Inauguration Date

18 Dec 2022

Check Mukhyamantri Digital Seva Yojana Status

Click Here

Rajasthan Free Mobile Yojana Camp Details

Click Here

Official Website

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Telegram

Click Here

 

फ्री मोबाइल वितरण की सूचना सबसे पहले पाने के लिए यहां क्लिक करें - Click Here 

Latest News

Quick Links

Join Telegram Join WhatsApp