Rajasthan English Medium School Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी

Govt Jobs
Post Image
Jobkapitara.com पर आप सभी सम्मानित सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 🙏

Rajasthan English Medium School Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा जारी कर दिया गया है | राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023  में कुल 9712 पदों के लिये निकाली गई है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिये 9108 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिये 604 पद रखे गये हैं | राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं और आप ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भी आवेदन करवा सकते है । राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 के लिये ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक कर सकते हैं । 

हमारे social  व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 लिये विभागीय स्वीकृति शासन उप सचिव प्रथम शिक्षा ग्रुप 1 विभाग राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2023 को जा रही कर दी है | विभागीय स्वीकृति के अनुसार  राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023  को राज्य सरकार की ओर से बनाए राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के संविदा नियमों के तहत सहायक अध्यापक लेवल - प्रथम व सहायक अध्यापक लेवल - द्वितीय (अंग्रेजी / गणित ) पदों पर अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10000 पदों पर विभाग की समसंख्यक स्वीकृति दिनांक 02 नवम्बर 2022 के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही शैक्षिक/प्रशैक्षिक एवं अन्य योग्यताओं तथा आरक्षण के आवश्यक प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करते हुय उक्त भर्ती की विज्ञप्ति निदेशालय स्तर पर ही तैयार कर एवं अंतिम रूप देकर तत्काल जारी कराने की कार्यवाही करावें |

हमारे social  व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान में टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यथियों के लिये  सबसे बड़ा मोका है राजस्थान के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा के आधार पर 9712 शिक्षकों की भर्ती की जायेगी इसमें सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के 7140 पद और सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय में गणित के 1286 और अंग्रेजी के 1286 पद रखे गये हैं |

Rajasthan English Medium Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 में पदों की संख्या और मानदेय :

पद का नाम विषय पदों की संख्या  मानदेय (प्रतिमाह)
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम 7140 16900/-
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय गणित 1286 16900/–
अंग्रेजी 1286 16900/-
कुल पद    9712  

Rajasthan English Medium Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 में मानदेय :

पद का नाम मानदेय (प्रतिमाह)
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम 16900/-
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय 16900/–

 

सेवा अवधि संविदा सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम मानदेय विशेष विवरण
9 वर्ष संविदा सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम 29600/- 9 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 5% की दर से प्राप्त मानदेय में दो अतिरिक्त वेतन वर्दियां जोड़कर अगले 100 रुपए में पूर्णांकित कर निर्धारित किया जाएगा।

 Rajasthan English Medium Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 में शैक्षणिक योग्यता :

पद का नाम  शैक्षणिक योग्यता नियुक्ति अधिकारी
                  सहायक अध्यापक (लेवल-द्वितीय)                   (अंग्रेजी/गणित) शैक्षिक अर्हता : न्यूनतम 50% अंको सहित गणित/अंग्रेजी (संबंधित पद हेतु) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक जिशिअ
प्रशैक्षिक अर्हता : Bachelor of Edcuation (B.Ed.)/ Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल –द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैधता अवधि समाप्त नहीं की गई हो। (मु.) – माशि (संबंधित जिला)
सहायक अध्यापक (लेवल-प्रथम) शैक्षिक अर्हता : 50% अंकों सहित उमावि/ समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण जिशिअ (मु.) – माशि (संबंधित जिला)
प्रशैक्षिक अर्हता : Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल- प्रथम परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैधता अवधि समाप्त नहीं की गई हो।

 

 Rajasthan English Medium Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 में दायित्व   :

पदनाम पदीय दायित्व
सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना और संस्था प्रधान द्वारा विनिर्दिष्ट शिक्षण कार्य करना।प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना। 
सहायक अध्यापक (लेवल- द्वितीय अंग्रेजी/ गणित) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक अंग्रेजी गणित विषय का शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना और संस्था प्रधान द्वारा विनिर्दिष्ट शिक्षण कार्य करना।प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना।

  

Rajasthan English Medium Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 में आवेदन शुल्क :

  1. सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : ₹ 100 रूपये
  2. राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : ₹ 70 रूपये
  3. समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु : ₹ 60 रूपये
  4. सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है, के लिये अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क ₹ 60 रूपये देय होगा |

Rajasthan English Medium Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया :

  1. सबसे पहले https://sso.rajasthan.gov.in  वेबसाइट ओपन करनी है।
  2. अब आपको अपनी SSO ID और Password से लॉग इन करना है |
  3. अब आपको Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal पर क्लिक करना है |
  4. इसके बाद Ongoing Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।
  5. इसके बाद Rajasthan English Medium Contractual Teacher Recruitment 2023  के सामने बने Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
  6. अब आपके सामने फॉर्म की स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जिससे आपको सावधानीपूर्वक और सही जानकारी भरनी है और इसके बाद फॉर्म का सबमिट करना है।
  7. फॉर्म को सबमिट करने के बाद फॉर्म का ऑनलाइन पेमेंट करना है |
  8. पेमेंट सफलतापूर्वक होने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करना है।
  9. फिर आपको फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Rajasthan English Medium Contractual Teacher Recruitment 2023 राजस्थान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा टीचर भर्ती 2023 के महत्वपूर्ण   :

Rajasthan English Medium School Contractual Teacher Recruitment 2023

Important Links

Application Form Start Date

31 January 2023

Application Form Last Date

1 March 2023

Apply Online

Click Here

Official New Short Notification

Latest Notice

Official New Full Notification

Latest Notice

Official Old Notification

Old Notice - II

Old Notice - I

Official Website

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Telegram

Click Here

 

Latest News

Quick Links

Join Telegram Join WhatsApp